अमेठी

भाजपा नेता ने शिक्षक दिवस पर  शिक्षकों और समाजसेवियों का किया सम्मान।

पिंटू की गैर मौजूदगी में उनके प्रतिनिधि विजय पाल उपाध्याय ने किया सम्मान लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। महान शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति भारत-रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर  अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के अनुपस्थिति में उनके निज कार्यालय दुर्गापुर रोड खेरौना में समस्त गुरू जनों को अंगवस्त्र धारण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने शिक्षकों और समाजसेवियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन उनके जन संपर्क कार्यालय अमेठी में किया गया जिसमें पिंटू की गैर मौजूदगी में उनके प्रतिनिधि विजय पाल उपाध्याय ने शिक्षकों और समाजसेवियों का संमान किया।
इस मौके पर विजय पाल उपाध्याय ने कहा कि नए भारत के निर्माण में शिक्षक जिन्हें गुरु कहा जाता है उनकी सबसे बड़ी भूमिका है हमारे गुरुजन भारत के भविष्य को सवारते और तरसाते हैं ऐसे गुरुजनों के सम्मान का फैसला भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने लिया  आज शिक्षक दिवस है उनकी गैर मौजूदगी में मेरे द्वारा गुरु जनों यह सम्मान किया गया है।
उपाध्याय ने कहा कि बाल अवस्था के उपरांत जब बच्चे की उम्र शिक्षा ग्रहण करने की होती है तो उसको पाठशाला में भेज दिया जाता है। वहां ना सिर्फ शिक्षा बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, नैतिकता, जैसे जीवन के प्रत्येक पहलू पर ध्यान देते हुए, बालक को निखारा जाता है। तब माता पिता से ज्यादा भूमिका एक शिक्षक अथवा अध्यापक की गुरु रूप में होती है। एक शिक्षक अपने जीवन के अन्त तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करते है। वर्तमान समाज मे अपने जीवन व्यापन करने के लिए शिक्षा बहुत उपयोगी है जो भी हमें गुरु द्वारा प्रदान की जाती है।
 इस मौके पर सतीश शुक्ला , संजय सिंह (मुन्ना)( प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर) , विंदेश्वरी दूबे , ओम प्रकाश सिंह पीपरपुर, गिरजा शंकर शुक्ल ,दिनेश प्रताप सिंह एडवोकेट,  संजीव भारती , भोला वर्मा, अमिता मिश्रा ,बब्बन यादव,विवेक कुमार मिश्र  हंसराज सरोज,दिलीप कुमार वर्मा, धीरेन्द्र कुमार पांडेय, कमलेश यादव,राकेश यादव,त्रिभुवन प्रसाद, दिनेश मिश्र  एवं तमाम सम्मानित एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button