अमेठी

भाजपा का स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जन जागरण अभियान शुरू

1 से 15 सितंबर तक चलेगा अभियान

घर-घर जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी।  कस्बे में भाजपा द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए स्वदेशी जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।1 से 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए उनके हस्ताक्षर करवाएगी।कार्यक्रम को संपन्न कराने की जिम्मेदारी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और भाजपा नेता महेश सोनी को दी गई है।
दरअसल अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाये जाने के बाद स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए भाजपा ने स्वेदशी जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा घर-घर और दुकान दुकान जाकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरूक करेगी। इसके साथ ही लोगो के हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। अमेठी में कार्यक्रम को संपन्न कराने की जिम्मेदारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष और भाजपा नेता महेश सोनी को सौंप गई है महेश सोनी व्यवसाईयों के दुकानों पर जाकर उन्हें स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरुक कर रहे हैं इसके साथ ही उनके हस्ताक्षर भी दिए जा रहे हैं। भाजपा नेता महेश ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है और इसकी जिम्मेदारी हमें दी गई है।मेरी टीम द्वारा दुकान दुकान जाकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने देश के बने सामानों का ही प्रयोग करें।इससे हमारे देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button