एमआईटी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

मेरठ। मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर फैकल्टी सदस्यों ने न केवल अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि शानदार प्रस्तुति देकर पुरस्कार भी जीते।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निदेशक डॉ. के. एल. ए. खान, प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ. नीरज कांत शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा, डीन एकेडेमिक्स डॉ. गौरव शर्मा और सोनल अहलावत उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। मंच पर हुए रंगारंग कार्यक्रमों और फैकल्टी की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। शिक्षक दिवस के इस भव्य आयोजन ने एमआईटी परिवार में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।


