खैरथल

खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति का घरना जारी जिंदोली परगना से बड़ी संख्या मे धरने पर बैठे किसान

जिला बचाने के लिए विशाल महिला शक्ति रैली आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को भी धरना जारी रहा धरने पर जिंदोली परगना से बड़ी संख्या मे किसान,नौजवान धरने पर बैठे धरने को संबोधित करते हुए शीशराम चौधरी ततारपुर ने कहा चुनाव मे वादा पानी लाने और विकास का किया गया चुनाव जीतने के बाद सांसद करने क्या लगे हमने कब मांगा जिले का नाम व स्थान बदला जाये ?आज सवाल भी करे तो किससे करें दिल्ली जाये इतना तो अब लोगो की समझ मे आ ही जाना चाहिए किसी बाहरी को वोट ना करे जगमाल सिंह ने कहा हमें अपने बच्चों ,आने वाली पीढ़ी के लिए हर हाल में जिला बचाना होगा चाहे कितना ही लम्बा संघर्ष क्यो ना करना पड़े.धर्म सिह चौधरी ने लोगो का आव्हान किया आंदोलन कमजोर ना पड़ने दे भाजपा तो अपने आप कमजोर हो रही है काम नही करके भ्रम पैदा करना इनका काम रह गया हैशुभकरण चौधरी ने कहा सरकार का जवाब भरोसे लायक नही सरकार को स्पष्ट करना होगा,जब तक खैरथल में मुख्यालय की जमीन का भूमि पूजन नही हो जाता आंदोलन  जारी रहेगा रामोतार एडवोकेट ने कहा जिन लोगो को भृतहरी शब्द लिखना नही आता वो भृतहरी जी के नाम पर जिला बनाने चले है जो ना इस क्षेत्र का भूगोल जानते है ना इतिहास वो तय करेगे जिले का नाम और स्थान या खैरथल-तिजारा जिले की जनता?
पूर्व संरपच नूरमोहम्मद हल्लू ने कहा खैरथल का इतिहास एक हजार साल पुराना है एक तरफ राठ है दूसरी मेवात जिले का नाम व स्थान खैरथल-तिजारा सभी मापदण्डो को देखते हुए तय किया गया कोई बदलाव स्वीकार नही करेगी यहां की जनता
चौधरी चरणसिंह किसान विकास  संस्थान के मांगेलाल चौधरी का कहना है कि संघर्ष की एक हल्की फुकारी से ही सरकार विधानसभा मे नाम व स्थान बदलने पर जवाब नही दे पाई आगे भी आंदोलन जारी रहेगा जब तक हमारे हक की पुख्ता व्यवस्था की घोषणा ना हो जाते
धरने पर विधायक दीपचन्द खैरिया,  अजीत यादव, गिरीश डाटा, रोहितास चौधरी, अखलेश कौशिक, शिवचरण गुप्ता ,विक्की चौधरी,कृष्ण इंजीनियर, वीर सिंह ढ़िल्लन,अनील रोहिल्ला, नारायण छागाणी, मुसर्रफ खान,निक्की प्रजापत,फकीरचन्द गुप्ता बम्बोरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
जिला बचाने महिला शक्ति की रैली आज
जिला संघर्ष समिति को समर्थन देने के आज महिला शक्ति की ओर से रैली निकाली जाएगी रैली सुबह 10 बजे अग्रसेन चौक से धरना स्थल तक पहुँच कर धरना देगी निक्की प्रजापत के अनुसार रैली मे सैकड़ो महिलाऐं शामिल होगी और जिला बचाने मे अपनी भागीदारी निभायेगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button