अमरोहा
अमरोहा में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर
लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, पीछे छूटे पत्नी और तीन बच्चे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी 35 वर्षीय नईम अहमद की शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। नईम सोमवार को शाहजहांपुर में मालगाड़ी से सीमेंट उतरवाने के बाद ट्रक पर तिरपाल की रस्सी बांध रहे थे।
अस्पताल में भर्ती कराया
इस दौरान वह ऊपर से गुजर रही रेलवे की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। पांच दिन तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।
परिवार का भरण-पोषण
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह ट्रक चलाकर ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन शव लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं। मोहल्ले में शोक का माहौल है।



