बरेली
दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला होगी आज से शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला चिकित्सा गुरुकुलम का शनिवार से शुभारंभ होगा। रोहिलखंड आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह जानकारी संस्था के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ योगेश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को प्रातः 11:00 बजे कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। संस्था के सचिव डॉक्टर अनिमेष मोहन ने बताया कि विधायक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया इस कार्यशाला के माध्यम से आयुर्वेद चिकित्सकों, शिक्षको और विद्यार्थियों को पंचकर्म और क्षार सूत्र चिकित्सा की उन्नत क्लीनिकल ट्रेनिंग प्रदान करना है ,उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्यशाला में प्रसिद्ध आचार्य अपने चिकित्सा अनुभवों को साझा करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ धीरज शर्मा, डॉ विनीत भी शामिल रहे।



