शामली
ईंट भट्टा मुनीम के साथ हुई मारपीट के मामले में अभियोग दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे की दोनों नहरों के बीच तीन दिन पूर्व ईट भट्टा मुनीम के साथ अज्ञात बाइक सवार के द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अभियोग दर्ज करते हुए बाइक सवार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल निवासी पप्पन ने बताया था कि वह थाना क्षेत्र के गांव भारसी के ईंट भट्ठे पर मुनीम है। शुक्रवार को वह अपने साथी सुदेश पाल निवासी कनियान के साथ बाइक पर सवार होकर दोनों नहरों के बीच स्थित एक दुकान से समोसे लेने के लिए आया था और जब वह वापस जा रहा था तो बड़ी नहर पुल के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जब पीड़ित व उसके साथी के द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी ने लोहे के कड़े से हमला करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया था। और शौर शराबा होने पर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया था। पीड़ित मुनीम ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर दी थी। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित भट्टा मुनीम की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध अभियोग दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभियोग दर्ज कर लिया गया है जल्दी सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


