जामताड़ा बनेगा हाई-टेक और अपराध मुक्त शहर
Jamtara will become a hi-tech and crime free city

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गांधी चौक स्थित हाई-टेक जिला नियंत्रण कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। 24 घंटे CCTV निगरानी I 5 मिनट में मौके पर पहुंचेगी पुलिस। बाइक पेट्रोलिंग यूनिट जीपीएस वायरलेस सिस्टम से लैस, फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस को तुरंत अलर्ट। अपराधियों की रियल-टाइम ट्रैकिंग महिला सुरक्षा को और सशक्त बनाने के लिए जल्द ही पैनिक बटन व मोबाइल एप लॉन्च किया जायेगा। हर थाना सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं। यह कंट्रोल रूम जनता का सुरक्षा कवच है। जनता का सहयोग जरूरी है, ताकि जामताड़ा झारखंड का सबसे सुरक्षित जिला बन सके।” वहीं जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने हेमंत सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का आभार जताते हुए कहा कि “जामताड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जीपीएस व वायरलेस सिस्टम से लैस बाइक पेट्रोलिंग दी गई है। यह कार्यक्रम जनता की भलाई के लिए है। आईजी सर एवं उपायुक्त रवि आनंद का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में और तेजी आएगी।” उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जामताड़ा को अपराध मुक्त बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर उपायुक्त रवि आनंद, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, आईजी सेलेन्द्र सिंहा, एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी, जामताड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी सहित कई अन्य वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।


