धनबाद

रामकनाली क्षेत्र में भू-धंसान, छह मजदूरों की मौत, मां अंबे आउटसोर्सिंग हादसे में बचाव कार्य जारी, एक शव बरामद, दो अब भी दबे

Land subsidence in Ramkanali area, six workers died, rescue work continues in Maa Ambe outsourcing accident, one body recovered, two still buried

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। मां अंबे आउटसोर्सिंग परियोजना में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे के बाद शनिवार को भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा। एनडीआरएफ की टीम ने जलजमाव वाले क्षेत्र से एक मजदूर का शव बरामद कर लिया है। वहीं दो मजदूरों को भी जो परियोजना के पत्थरों के बीच फंसे हुए थे उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिए घटनास्थल पर सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन, डीजीएमएस अधिकारी और आउटसोर्सिंग कंपनी के पदाधिकारी मौजूद रहे और रेस्क्यू कार्यों की निगरानी करते दिखे। इस बीच ए के डब्लू एम सी के प्रवेश द्वार के समीप मृतक मजदूरों के परिजन शव की मांग को लेकर जमे रहे। हालांकि कुछ घंटे बाद परिजन वहां से लौट गए। बाद में मां अंबे आउटसोर्सिंग कार्यालय में एंबुलेंस से शव लाया गया। प्रबंधक की देरी के कारण शव को फ्रीजर में रखा गया। कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को मुआवजा राशि के साथ शव सौंपने की प्रक्रिया शुरू की। बताते चले कि शुक्रवार को रामकनाली ओपी क्षेत्र में भू-धंसान के कारण जोगी-झोपड़ियां जमींदोज हो गईं। इसके साथ ही मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा संचालित परियोजना स्थल पर दरारें पड़ गईं। हादसा तब और बड़ा हो गया जब माइंस जाने वाली कच्ची सड़क से गुजर रही सर्विस वैन जलजमाव स्थल में जा गिरी। इस दर्दनाक घटना में वैन सवार छह कर्मियों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को एक-एक कर बाहर निकाला। शवों को देख परिजनों का विलाप सुनकर मौजूद लोगों का दिल दहल उठा । इधर मृतक अमन सिंह के भाई पृथ्वी सिंह ने कहा तड़प तड़प कर मरा मेरा भाई मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन कोई भी अधिकारी वार्ता करने नही पहुंचा। रामकनाली कोलियरी में मां अम्बे आउटसोर्सिंग में शुक्रवार को हुए हादसे में मृतक अमन कुमार सिंह के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जिसके बाद परिजन अमन कुमार सिंह का शव लेकर आउटसोर्सिंग कम्पनी कार्यालय के गेट के पास रखकर मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैँ। मृतक अमन कुमार सिंह विवाहित था उसके दो बच्चे हैँ। मृतक के भाई पृथ्वी सिंह ने बताया कि मेन्टनेन्स करने जाने के दौरान घटना घटी. मेरा भाई घंटे भर मदद के लिए चिल्लाता रहा. तड़प तड़प कर उसकी जान गई. समय पर मदद मिलता तो उसकी जान बच जाती। अमन कुमार की पत्नी को नियोजन और दो बच्चों के शिक्षा और परवरिश के लिए उचित मुआवजा मिले। पृथ्वी सिंह ने आरोप लगाया कि प्रबंधन दबाव बना रहा है वार्ता के लिए अभी तक कोई अधिकारी नही आया है। घटना में अभी तक पांच शव निकाले गए हैँ लेकिन प्रबंधन की ओर से अधिकारिक रूप से नाम की पुष्टि नही की गई है। एनडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान में एक शव को बाहर निकाला है. किसी को भी नजदीक जाने नही दिया जा रहा है. सुरक्षा को लेकर सी आई एस एफ जवानो के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button