पाकुड़
संगठन सृजन अभियान – 2025 के तहत की गई बैठक
Meeting held under Organization Creation Campaign - 2025

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। संगठन सृजन अभियान – 2025 के तहत जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में अध्यक्ष चयन हेतु पाकुड़ जिले कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर पूर्व सांसद अब्दुल खालिक, पीसीसी ऑब्जर्वर प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद एवं चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड वीरेंद्र सिंह संयुक्त रूप में मौजूद रहे।। प्रखण्ड के सभी प्रखण्ड उपाध्यक्ष, महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों ,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण शामिल रहे। सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखी।



