अमेठी

घर-घर कूड़ा संग्रह की नई पहल नगर पंचायत ने किया शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। नगर पंचायत ने जन जागरूकता और स्वच्छता अभियान को नई दिशा देते हुए वार्ड वार घर-घर कूड़ा संग्रह की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाना है।इस कार्यक्रम में जिले के ADM और नगर पंचायत के EO अमेठी मंडल कार्यक्रम प्रबंधक और जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन भी ऑनलाइन जुड़े। सभी अधिकारियों ने नगर पंचायत के इस कदम की सराहना की। वार्डवासियों से सहयोग की अपील की।योजना के तहत हर वार्ड में एक निर्धारित वाहन रोजाना घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेगा। नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष और EO ने लोगों से अपील की है कि वे कूड़ा कलेक्शन वाहन को नियमित रूप से कचरा दें।कार्यक्रम में वार्ड नंबर-4 की सभासद कलावती, निकाय के विपुल तिवारी, आदित्य शुक्ल, मनीष सिंह, सुनील कुमार, मोहम्मद आरिफ और राजूलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह पहल ‘स्वच्छ अमेठी, स्वस्थ अमेठी’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button