बिजनौर
अधिकारियों ने मूर्ती विसजर्न स्थल का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत मूर्ति विसर्जन स्थल/गंगा बैराज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गंगा बैराज पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के साथ गंगा बैराज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे। गंगा बैराज पर सुबह से ही मूर्ति विसर्जन करने वालों का तांता लगा हुआ था। गंगा में पानी की मात्रा ज्यादा होने एवं पानी का बहाव तेज होने के चलते पुलिस द्वारा किसी को भी गंगा में नही जाने दिया गया।गोताखोर खुद ही मूर्तियों को गहरे पानी में ले जाकर प्रवाहित कर रहे थे।



