गोड्डा
झामुमो कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने दी अहम जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झामुमो पार्टी कार्यालय जिला में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। दौरान कार्यकारणी समिति, केंद्रीय समिति के सदस्यों, प्रखंड एवं नगर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारियों शामिल थे। जिला अध्यक्ष प्रो प्रेम नन्दन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मतदाता गहन पुनरीक्षण जो 2027 में झारखंड में होना है उसके लिए बूथ लेवल एजेंट का चयन जिला के सभी बूथों पर सितम्बर माह के अंत तक कर लिया जाएगा और जिला निर्वाची पदाधिकारी को जमा कर दिया जाएगा। साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि सभी वर्ग संगठन जैसे महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार इस माह के अंत तक कर लिया जाएगा।
गोड्डा जिला के साथ साथ झारखंड राज्य के सभी जिलों में झारखंड राज्य के निर्माता स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अस्थि कलश यात्रा पूरे जिला के सभी पंचायतों और गांवों में घुमाया जाएगा। भारी संख्यां में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रहेगें। पिछले दिनों 130 वे संविधान संशोधन विधेयक पर बीजेपी के नेताओं के पुतला दहन कार्यक्रम की सफलता का सराहना किया गया। सरकार की जनहित की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर में निवास करने वाले लोगों को मिले, इसके लिए माह में कम से कम चार दिन गांव भ्रमण का कार्यक्रम बनाया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एस आई आर के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में चलने वाली केन्द्र की सरकार गरीबों को संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के द्वारा जो एक वोट देने का अधिकार दिया है, उससे वांछित करना चाहता है। इससे बचने के लिए बीएलए बनाना अनिवार्य है। इसलिए इसमें किसी को चूकना नहीं है। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी से अपना विचार रखा। बैठक में सचिव बासुदेव सोरेन, मुन्ना खुर्शीद,महेंद्र उरांव, मृत्युंजय सिंह, श्रवण मंडल, राजेंद्र दास, श्याम हैंम्ब्रेम, इंद्रजीत पंडित, सिमोन मालतो, शिवम् दुबे, तालाबाबू हांसदा, विनोद मुर्मू, पूनम देवी, बालमुकुंद महतो, शिवशंकर मण्डल, मो अरगमान, संतोष महतो, जर्मन बास्की, अवध किशोर हांसदा, रामचंद्र मरांडी, शरीफ आलम, सुल्तान अहमद, अज़ीमुद्दीन अंसारी, शत्रुघ्न सिंह, लम्बोदर महतो, अमीर हमजा, युसूफ अंसारी, विजय कुमार महतो, बिलास मण्डल, मुन्ना भगत, रामजी मुर्मू, मो दाऊद, स्वीकृता हांसदा, मिनी किस्कू, गुड्डू मण्डल, ताला टुडू, सुबाल मुर्मू, जासीनता बेसरा, तलामय हांसदा, आलम अंसारी, निशार अहमद, राजकुमार दास, फ़िरदौस आलम, सहनाज़ बेगम आदि उपस्थित थे।




