शामली
UP PET परीक्षा: डीएम-एसपी ने श्री चन्दन लाल इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET-2025) को सकुशल और नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी अरविन्द चौहान और पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने कस्बे के श्री चन्दन लाल नेशनल इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग व्यवस्था, मोबाइल व बैग रखने की सुविधा, शौचालय और पेयजल की स्थिति को परखा। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को निर्देश दिए कि सभी अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग और प्रवेश पत्र सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाए।डीएम और एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, किसी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन को हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए गए।


