साहेबगंज
थाना दिवस पर भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
Land dispute cases were heard on Thana Diwas

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। संवाददाता। मुफ़स्सिल थाना परिसर में भूमि विवाद से जुड़े छह मामलों में सीओ सह- बीडीओ बसकीनाथ टूडू की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। इस दौरान जमीन से जुड़े कागजातों की जांच की गई एवं इसके आधार पर आपसी सहमति से भूमि विवाद के सभी मामलों का निपटारा किया गया। वही अन्य मामलों में अगली तारीख दे दी गई। मौके पर थाना प्रभारी अनीश पांडेय सहित अंचल कर्मी व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

