हापुड़

परिक्षार्थी छात्राओं ने हापुड पुलिस को बोला धन्यवाद

यूपी PET की परीक्षा देने आई छात्राओं की स्कूटी रास्ते में हुई खराब, हापुड देहात थाना प्रभारी ने थाने की गाड़ी से भेजा परीक्षा केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल

हापुड़ (यूपी)  – जनपद हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में यूपी की PET के परीक्षा केंद्र एल एन पब्लिक स्कूल में PET की परीक्षा देने आ रही स्कूटी सवार दो अभ्यर्थियों की स्कूटी रास्ते में खराब हो गई । मौके पर गश्त कर रहे हापुड थाना देहात प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार गुप्ता की नजर स्कूटी के साथ खड़ी दोनों महिला छात्राओं  पर पड़ी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों छात्राओं को थाने की गाड़ी से तुरंत परीक्षा केंद्र भेजा और स्कूटी भी सही करवाई । परीक्षा देकर लौटी छात्राओं ने यूपी पुलिस का आभार जताया और धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि यूपी पुलिस ना होती तो आज दोनों ही PET की परीक्षा से वंचित रह जाती। दोनों ने पुलिस का आभार जताया और बताया कि पुलिस ने उनकी स्कूटी भी ठीक कराई है।

 

आपको बता दें कि पी ई टी की परीक्षा शनिवार और रविवार को प्रतिदिन दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। शनिवार प्रथम दिन प्रथम पाली में परीक्षा देने जा रही बुलंदशहर की दो छात्राओं की स्कूटी हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में अचानक खराब हो गई जिसके बाद मौके से गस्त पर गुजर रहे देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता की नजर दोनों छात्राओं पर पडी। थाना प्रभारी ने परीक्षा के समय को देखते हुए दोनों अभ्यर्थियों को थाने की गाड़ी से परीक्षा केंद्र भेजा और अभ्यर्थियों की स्कूटी को ठीक कराया। परीक्षा देनेवके बाद लौटी छात्राओं ने यूपी पुलिस  का आभार जताते हुए जमकर प्रशंसा की।

 

यूपी के हापुड में 6-7 सितंबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (पीईटी) आज और कल रविवार को आयोजित होगी । जिले के 15 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी और

परीक्षा के लिए कुल 29376 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों सुबह दस से 12 बजे और तीन से पांच बजे तक कराई जाएगी। सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों की निगरानी व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं ।, DM अभिषेक पांडे व SP ज्ञानंजय सिंह परीक्षा केंद्र की चेकिंग कर रहे हैं  ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button