मथुरा

DM सीपी सिंह की सादगी

बाढ़ पीड़ितों संग जमीन पर बैठकर किया भोजन, कहा- 'जल्द पानी कम हो जाएगा'

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण यमुना के किनारे के गांवों की स्थिति खराब है। कई-कई फीट पानी भर जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन लगातार पीड़ितों को मदद पहुंचा रहा है। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर टीम ने औरंगाबाद में बाढ़ में फंसी एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू किया। वहीं बड़ी संख्या में पानी में फंसे कुत्ते और अन्य पशुओं का भी नाव से रेस्क्यू किया गया। डीएम ने वृंदावन के शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। डीएम सीपी के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ की टीम ने द्वारका अक्रूर कालोनी में पीड़ितों को बाहर निकाला। छाता क्षेत्र में नाव में बैठाकर पीड़ितों को शिविरों पर लाया गया। कई स्थानों पर एक दर्जन से अधिक कुत्तों को भी पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कुछ परिवारों को एडीएम वित्त पंकज वर्मा की निजी गाड़ी से शिविर तक लाया गया। डीएम ने मांट आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। यहां पर डांगौली से परिवार के छह लोगों को बाहर निकाला गया। शिविर में पहुंचकर डीएम ने हालात देखे। उन्होंने अड्डा मल्हान बाढ़ राहत केंद्र में भी बच्चों को चाकलेट और टाफी तथा दूध-बिस्किट का वितरण किया। डीएम ने कहा कि जल्द ही यमुना में पानी कम हो जाएगा। प्रशासन ने सारी व्यवस्था कर ली है, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button