ललितपुर

फसलों के नुकसान एवं पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराये जाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

ललितपुर। किसान कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगभान सिंह बुंदेला के नेतृत्व में जिले में भारी बारिश के कारण खरीफ की सभी फसलों के नुकसान की भरपाई एवं पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराये जाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियो द्वारा मुख्यमंत्री से मांग की गई कि ललितपुर में भारी बारिश और जलभराव से किसानों की खरीफ की उर्द, मूंंग, मूंगफली, सोयाबीन आदि फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब किसानों को रवि की फसल की जुताई व बुवाई के लिए कोई उपाय नहीं है। साथ ही किसानों को डीएपी खाद भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान यहां वहां भटकने को मजबूर हैं। किसानों की फसलें लगातार कई वर्षों से कभी सूखा कभी अधिक बारिश, अतिवृष्टि कभी ओलावृष्टि से लगतार फसलें चौपट होती आ रही हैं। पिछले कई वर्षों से किसानों को ना तो अपनी रबी की फसल का ना तो मुआवजा मिला और नाही बीमा मिला। बीमा कंपनियां किसानों का प्रीमियम तो काट लेती हैं, लेकिन कभी भी किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिला और ना ही कोई मुआवजा दिया गया। कांग्रेसियो ने मुख्यमंत्री से सम्पूर्ण ललितपुर जिले को आपदा घोषित करने और किसानों की नष्ट फसलों का उचित मुआवजा व बीमा दिलाए जाने एवं पर्याप्त मात्रा में उचित रेट पर डीएपी खाद उपलब्ध कराये जाने की मांग की जिससे किसानों का भरण पोषण सुचारू रूप से हो सके। कार्यक्रम के पूर्व कांग्रेसियों ने तुवन प्रांगण में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों बुंदेलखंड किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, बिट्टू राजा, ऊदल सिंह पटेल, सुनील अहिरवार, जिलाध्यक्ष जगभान सिंह बुंदेला का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान डा.रामसिंह यादव, असलम खान, पर्वतलाल अहिरवार एड., सीताराम राय, ब्रजेश बंशकार, जाहर सिंह राजपूत, सेवक अहिरवार, रामदयाल सहरिया, राजकुमार, लल्लू यादव, घनश्याम अहिरवार, दरऊ अहिरवार, कंछेदी सहरिया, भान सिंह आदि दर्जनों कांग्रेसी और किसान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button