बरेली
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाता सूची पुनरीक्षण पर पैनी नज़र रखें- शिव चरन कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पार्टी कार्यालय पर आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बैठक में जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बी.एल.ए. अवश्य बनाएं और एसडीएम से रिसीव कराकर एक कापी पार्टी कार्यालय पर दे चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाता सूची पुनरीक्षण पर पैनी नज़र रखें। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से भ्रष्टाचार चरम पर है। जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सभी को एक जुट होकर निस्वार्थ,पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करे ,अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार में संवैधानिक अधिकारों को लगातार खत्म किया जा रहा है, बैठक में नव-मनोनित राष्ट्रीय सचिव, यूथ ब्रिगेड मनोरमा सिंह बिष्ट का सभी ने स्वागत किया। मीटिंग का संचालन पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।




