गोड्डा

महागामा के खिरौंदी आवास पर जनता से संवाद, बिजली समस्या पर दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

महागामा। खिरौंदी आवास पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने क्षेत्र की जनता से मुलाक़ात एवं संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खुलकर अपनी समस्याएं व अपेक्षाएं साझा कीं। इस दौरान लोगों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के अलावा बिजली समस्या को सबसे गंभीर मुद्दे के रूप में सामने रखा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति और ट्रांसफॉर्मर की समस्या से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए, मौके पर ही संबंधित विभागों को सख़्त निर्देश दिए गए कि बिजली समस्या सहित सभी बुनियादी आवश्यकताओं के समाधान की दिशा में तुरंत कार्यवाही की जाए। निर्देश दिया गया कि जनता से जुड़े मुद्दों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद के दौरान यह आश्वासन दिया गया कि ग्रामीणों की हर समस्या का स्थायी एवं ठोस समाधान सुनिश्चित करना ही प्राथमिकता होगी। साथ ही जनता से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं को सीधे साझा करें, ताकि समय रहते समाधान हो सके। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button