गोड्डा

दानदाताओं के सहयोग से हुआ दुर्गा मंदिर का नवनिर्माण, नवरात्र से पूर्व होगा उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पथरगामा : ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा मंदिर का नवनिर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। लगभग 45 वर्ष पूर्व निर्मित यह मंदिर जीर्ण – शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था,  इस स्थिति को देखते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत एवं समिति के अन्य सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण का निर्णय लिया।
मंदिर नवनिर्माण का कार्य वर्ष 2024 में प्रारंभ किया गया था। समिति की अपील पर ग्रामवासियों एवं दानदाताओं ने खुलकर सहयोग किया और अपनी सामर्थ्य अनुसार आर्थिक योगदान दिया। सभी के सहयोग से मंदिर अब एक नए रूप में तैयार हो चुका है और आगामी 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र से पूर्व ही सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि, “यह मंदिर पूरे ग्राम की आस्था का केंद्र है। इसके पुनर्निर्माण में सभी ग्रामवासियों ने सहयोग दिया है। यह हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम इस मंदिर की साफ-सफाई व देखरेख में निरंतर योगदान करें।”
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर में उपस्थित होकर नवरात्र पर्व के दौरान पूजा-अर्चना में भाग लें और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button