रामपुर शाहबाद
गणपति महाराज की हुई विदाई शोभा यात्रा के रूप में ले जाकर रामगंगा नदी में किया विसर्जित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद । नगर के मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी 10 दिन पूर्व लोगों ने गणपति महाराज को स्थापित किया था जिसमें प्रत्येक दिन पूजा पाठ भजन कीर्तन आदि चले। बिजली घर स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला बरवलान स्थित चामुंडा मंदिर, मोहल्ला हकीमान स्थित वाल्मीकि मंदिर, मोहल्ला जिलेदारान स्थित शिव मंदिर, एसडीएम कॉलोनी, नालापार स्थित शिव मंदिर के साथ-साथ बेरियों वाले शिव मंदिर में गणपति महाराज की विदाई हुई । नगर के मुख्य मार्गो से सभी मंदिरों में विराजमान गणपति महाराज को शोभायात्रा के रूप में पुरुष, महिलाओं और बच्चों द्वारा नाचते झूमते गाते रामगंगा नदी पर ले जाकर विसर्जित किया गया। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ आदि अनेकों भक्ति में गानों के साथ आगे बढ़ रहे थे।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।




