सिंगरौली
निगरी में होटल मे घुसकर बच्चे के साथ मारपीट व तोडफोड,बच्चे का फटा सर
साथीयों ने होटल मे मचाई तबाही, दूकान का समान तहस नहस

नेशनल प्रेस टाइम्स,, ब्यूरो।
सिगंरौली। निगरी मेन चौरहे मे संत कुमार साहू के होटल मे घुस कर 20 से 25 लोगो ने किया जमकर मारपीट व होटल का समान किए बर्बाद। दरअसल पूरा मामला गणेश मूर्ति विसर्जन करने महुआ गांव से निगरी गोपद नदी मे महुआ गांव से लगभग दो सौ से अधिक लोग जा रहे थे, उन्ही के साथ महुआ गांव के अच्छे लाल साहू उर्फ ताबही साहू की टीम लगभग 2:50 वजे के आसपास निगरी चौरहे पर मूर्ति व डीजे के साथ पहुंची,जैसे ही 20 से 25 लडके ताबड़तोड़ घोटल मे घुस कर लक्की साहू व गौरव साहू को मारपीट करने लगे,जब तक वह समझपाता तब तक लोगो ने इतना तबाही माचाई की पूरा चौरहा छौवनी की तरह तब्दील हो गया। लक्की साहू का सर मे गंभीर चोट आई वही गौरव साहू के अँगुली व अन्य जगह चोट आई है। बिवाद इतना बढा की निगरी व निवास की पुलिस मौके स्थल पर पहुची जहा भीड को तीतर बीतर किया गया, वही कुछ आरोपी को पुलिस मौके से गिरफ्तार किया और कुछ भीड का फायदा उठा कर भाग खडे हुए। पुलिस मुकदमा कायम कर विवेचना मे जुटी हुई है। निगरी में पुलिस का खौफ लगभग शून्य सा नजर आ रहा है। रास्ते चलते लोग मारपीट करने लग जा रहे है।




