सिंगरौली
शारदा लॉज बैढ़न के ठीक सामने शराब के नशे में धुत्त दो महिलाओं ने की आपस में मारपीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न से चन्द कदम दूर शारदा लॉज के ठीक सामने बीच सड़क पर दो महिलाएं आपस में गुत्थम-गुत्थी कर एक-दूसरे को जमीन पर पटक कर मारपीट करने लगी। यह घटना शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे की है। ऐसी चर्चाएं रही कि दोनों महिलाएं शराब के नशे में धुत्त थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच दोनों महिलाओं के विवाद को शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मल्हार पार्क के समीप शारदा लॉज के ठीक सामने सड़क पर दो महिलाएं शराब के नशे में धुत्त होकर आपस में ही मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना को देख आसपास के लोग जो जिसने भी बीच-बचाव करने का प्रयास किया, महिलाएं उन्ही को अनील गालियां देनी लगी। विवाद बढ़ता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके से पहुंची कोतवाली पुलिस को भी महिलाएं भड़क कर गाली दे रही थी। काफी जद्दोजहद के बाद विवाद शांत हुआ।



