बागपत

बागपत के विकास मलानिया ने डिज़ाइनर सुमित के लिए किया शानदार रनवे वॉक

, करियर में जोड़ी नई ऊँचाई

बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले युवा मॉडल विकास मलानिया ने फैशन की दुनिया में एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठित फैशन रनवे शो में उन्होंने नामी फैशन डिज़ाइनर सुमित के लिए रैम्प वॉक किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुमित के एक्सक्लूसिव कलेक्शन की ड्रेस पहनकर जैसे ही विकास मलानिया ने मंच पर कदम रखा, हॉल में मौजूद हर नज़र उन्हीं पर ठहर गई। उनकी चाल, आत्मविश्वास और आकर्षक पर्सनालिटी ने शो में मौजूद फैशन प्रेमियों, दर्शकों और इंडस्ट्री के दिग्गजों को गहराई से प्रभावित किया।

डिज़ाइनर सुमित ने भी विकास की तारीफ़ करते हुए कहा –
“विकास ने मेरे कलेक्शन को जिस शालीनता और शानदार अंदाज़ में प्रस्तुत किया है, वह काबिल-ए-तारीफ़ है। उनकी मॉडलिंग क्षमता और पेशेवर अंदाज़ उन्हें फैशन इंडस्ट्री में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

गौरतलब है कि विकास मलानिया को पहले भी कई मौकों पर बड़े मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर, अभिनेत्री महिमा चौधरीअमीषा पटेल समेत कई नामी हस्तियों ने उनकी उपलब्धियों को सराहा और सम्मानित किया है। यह उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि विकास अपनी मेहनत और लगन से निरंतर सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ रहे हैं।

इसी क्रम में, शो के अगले ही दिन गुरुग्राम में मशहूर हरियाणवी सिंगर और एक्टर अजय हुड्डा ने भी विकास मलानिया को सम्मानित किया। लगातार मिल रहे इन सम्मानों ने न केवल उनके करियर को नई गति दी है बल्कि उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना दिया है।

बागपत जैसे छोटे जिले से निकलकर बड़े मंचों तक पहुँचना आसान नहीं होता, लेकिन विकास मलानिया ने यह कर दिखाया। स्थानीय लोगों का मानना है कि उन्होंने पूरे जिले का मान बढ़ाया है और उनकी यह रनवे वॉक उनके करियर में एक मील का पत्थर साबित होगी

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button