रामपुर शाहबाद
खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र के गांव महेबा में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को शाहबाद स्थित विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। कहा कि पिछले चार दिन से उनके घरों में बिजली नहीं आई है ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब है,लेकिन विभागीय अधिकारी सुधि नहीं ले रहे हैं।हालांकि प्रदर्शन के बाद विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया है। चार दिन से दिन रात गर्मी में बिन बिजली जूझ रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को दोपहर फूट पड़ा और लोगों ने प्रदर्शन कर विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। उधर ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने भी अधिकारियों से फोन पर वार्ता की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उक्त समस्या कई दिनों से बनी हुई है। विभाग के अधिकारियों के साथ ही कर्मियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में विरोध का ही रास्ता बचा हुआ है। इस मौके पर महेन्द्र,प्रमोद,हरपाल,पवन,धर् मवीर आदि लोग मौजूद रहें।



