गाजियाबाद
जिलाधिकारी का सख्त रुख – लोनी की समस्याओं पर कसा शिकंजा
एक माह का अभियान, भूमाफियाओं पर गिरेगी गाज

सफाई अव्यवस्था पर जाहिर की नाराजगी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने तहसील लोनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद क्षेत्रीय समस्याओं की अधिकारियों के बीच गहन समीक्षा की। बैठक और निरीक्षण के दौरान जाम, जलभराव, गड्ढ़ायुक्त सड़कों और अवैध प्लॉटिंग जैसी प्रमुख समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल निराकरण करते हुए और ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में बोलते हुए कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे दो माह में शुरू हो जाएगा, जिससे लोनी व इस क्षेत्र से आवागमन करने वाले आम नागरिकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं दिल्ली–सहारनपुर रोड पर जलभराव और बने गडढो की जनसमस्याओं से जूझ रहे नागरिकों को समस्याओं के निस्तारण के लिए एक विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए गए
इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अधिकारी लोनी को
नगर पालिका की सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने और सभी विभागों को लोनी की सड़कों को अविलंब गड्ढ़ामुक्त करने के आदेश दिए ।इसके साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को जाममुक्त अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने आज यमुना किनारे बसे बदरपुर और नवादा गांव का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करते हुए राहत सामग्री व आश्रय की स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने बाढ पीड़ितों और सम्बंधित ग्राम प्रधानों से सीधी बातचीत कर बाढ से पीड़ित किसानों को शीघ्र मदद करने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने यमुना किनारे
डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने वाले भूमाफियाओं पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने इसके लिए एक जाचं ठीक गठित करते हुए एक माह का विशेष अभियान चलाकर दोषियों की पहचान कर सम्बंधितो के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस टीम में ए डी एम वित्त आर सौरभ भट्ट के नेतृत्व में एसडीएम लोनी, एसीपी लोनी और जीडीए की संयुक्त टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी ने जांच टीम को“गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नकेल कसने के निर्देश दिए
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल, एसीपी लोनी, अधिशासी अधिकारी के.के. मिश्रा और जिला सूचना अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि लोनी की जन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए, लोनी में जिस विभाग की ज्यादा शिकायत मिलेगी उनके खिलाफ कार्यवाही निश्चित ही की जायेगी


