अमरोहा

अमरोहा में अमोनिया गैस टैंकर खाई में फंसा

शराबी को बचाने में एंबुलेंस ने लगाया ब्रेक, पीछे से टैंकर टकराया; क्रेन से निकाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर में रहरा मार्ग पर मंगलवार की देर शाम एक सरकारी एंबुलेंस और अमोनिया गैस टैंकर की टक्कर हो गई। हादसा तब हुआ जब एंबुलेंस चालक ने सड़क पर अचानक आए एक शराबी को बचाने के लिए ब्रेक लगाया।पीछे से आ रहे अमोनिया गैस टैंकर के चालक सुरेंद्र ने टक्कर से बचने के लिए साइड ली। टैंकर सड़क से उतरकर खाई में जाने लगा। चालक ने सूझबूझ से टैंकर को पूरी तरह नीचे जाने से रोक लिया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अमोनिया गैस के रिसाव की आशंका के चलते इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दो क्रेन बुलाकर कई घंटों की मेहनत के बाद टैंकर को सुरक्षित निकाला गया।टैंकर चालक ने बताया कि वह बबराला से गजरौला जा रहा था। वहीं एम्बुलेंस मेहरपुर गांव से मरीज को छोड़कर हसनपुर लौट रही थी। हादसे के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक टैंकर को सकुशल निकाल लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button