अमरोहा
अमरोहा में रिश्वत लेने वाले चकबंदी लेखपाल पर मुकदमा दर्ज
किसान से 20 हजार रुपए लिए थे, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल उत्तम बालियान को मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जोया मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल नगर में की गई। गांव बंसी वाला मेहरपुर के किसान चरन सिंह ने एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कराई थी। चरन सिंह की मां की जमीन को एक जगह करने की आपत्ति समाप्त करने के लिए लेखपाल ने 20 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़ लिया। अमरोहा देहात थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के अनुसार, एंटी करप्शन मुरादाबाद टीम की प्रभारी निरीक्षक राखी की तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


