गाजियाबाद

ईदगाह 60 फीटा रोड पर नाले की भूमि पर कब्जे की शिकायत

उपजिलाधिकारी लोनी से की गई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। ईदगाह 60 फीटा रोड पर बने सरकारी नाले की भूमि को कब्जा मुक्त कराने और नाले का चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2019 में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं तहसील प्रशासन को दी गई शिकायत के बाद नाले की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। बावजूद इसके भूमाफिया अब भी जाली कागजात तैयार कर इस सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
पत्रकार विश्वनाथ त्यागी ने उपजिलाधिकारी लोनी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि दबंग लोग आए दिन सरकारी भूमि को अपनी बताकर कब्जे की नीयत से पहुँच जाते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों की जान–माल को खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की है कि नाले का चौड़ीकरण कर कार्य दोबारा शुरू कराया जाए और भूमि को कब्जा मुक्त रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button