गोड्डा
ऊर्जा नगर दुर्गा मंदिर में मेले की विधि व्यवस्था पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा : गोड्डा महागामा प्रखंड के ऊर्जा नगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में मेले की तैयारी को लेकर मेला समिति के सदस्य सचिव प्रदीप सिंह के नेतृत्व में विधि व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सफाई व्यवस्था, पार्किंग, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से समन्वय बढ़ाकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सहयोग का आश्वासन दिया और मेले को सफल बनाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही। मौके पर उपस्थित मेला कमेटी सचिव प्रदीप सिंह डोमन महतो प्रदीप राय रविकांत सिंह अजीत मालतो अजीत महतो विवेकानंद सिंह एवं मेला कमेटी के सदस्य सभी उपस्थित रहे दर्जनों



