बाराबंकी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला सैनिक बन्धु की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजकुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, विंग कमांडर अखिलेश पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 *जलभराव का हुआ स्थायी समाधान*
 जनपद के विजयनगर निवासी पूर्व सैनिक ज्ञान सिंह ने अपने आवास के समीप जलभराव की गंभीर समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया।जिलाधिकारी ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नवाबगंज को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने अवगत कराया कि उक्त इ स्थल पर जलभराव की समस्या के स्थायी निस्तारण हेतु नए नाले के निर्माण का टेंडर जारी किया जा चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा।इस त्वरित कार्यवाही पर उपस्थित सैनिक बन्धुओं ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की गंभीरता सराहनीय है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button