बरेली

अपहरण की कोशिश के पांच आरोपी गिरफ्तार, 

किरायेदार महिला ने रची थी साजिश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे का फिरौती के लिए अपहरण करने की कोशिश करने के पांच आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। उसी ने अपहरण की साजिश रची थी। आरोपियों के पास से अपहरण की कोशिश में इस्तेमाल कार, बाइक, मोबाइल फोन और तमंचा बरामद किया गया है। उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया कि रामगंगानगर निवासी गेंदन लाल और उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। 21 अगस्त को सुबह सात बजे उनका बेटा पीयूष घर से स्कूल के लिए निकला था। रास्ते में कार और बाइक से आए कुछ लोगों ने उसे अगवा करने की कोशिश की।पीयूष किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर रामगंगानगर कॉलोनी की तरफ भागा। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पीयूष के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने डोहरा रोड स्थित गांव मोहनपुर उर्फ रामनगर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित के मकान में किराये पर रहती थी महिला
आरोपियों की पहचान फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धान जहांगीर निवासी राजिक अंसारी, लारेब, बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी सरताज, दानिश और सम्राट अशोक नगर निवासी पूजा सिंह के रूप में हुई है। पूजा सिंह काफी समय तक गेंदन लाल के मकान में किराये पर रह चुकी है। उसी ने पीयूष का अपहरण कर मोटी फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। दो अन्य आरोपी मुस्तकीम और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button