मेरठ

जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर मेरठ में लॉन्च, 

अक्षय-­अरशद ने मेरठ में किया प्रमोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। स्टार स्टूडियो-18 की बहुचर्चित फिल्म जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर बुधवार को शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेव सिनेमा में लॉन्च किया गया। इस मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला पहुंचे और दर्शकों के बीच फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया। फिल्म में अक्षय कुमार कानपुर के जॉली मिश्रा और अरशद वारसी मेरठ के जॉली त्यागी की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों पहली बार एक ही अदालत में आमने-सामने होंगे, जहां जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) उनके बीच फँसते नज़र आएंगे। ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा और लीगल टकराव का अनोखा मिश्रण दर्शकों को खूब लुभा रहा है। निर्देशक सुभाष कपूर ने कहा कि इस फ्रेंचाइज़ी की खासियत हमेशा हास्य और सामाजिक मुद्दों का संतुलन रही है। अक्षय और अरशद की ऊर्जा ने अदालत को विचारों और व्यक्तित्वों का युद्धक्षेत्र बना दिया है। अक्षय कुमार ने कहा, “जॉली मिश्रा बनकर लौटना खास अनुभव रहा। असली मज़ा तब आया, जब अदालत में अरशद का जॉली त्यागी सामने था।” वहीं अरशद वारसी ने इसे पुराने दोस्त से दोबारा मिलने जैसा अनुभव बताया। सौरभ शुक्ला ने कहा, “दो-दो जॉली के बीच फँसा जज त्रिपाठी दर्शकों को खूब हँसाएगा।” हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में हैं। स्टार स्टूडियो-18 के बैनर तले बनी जॉली एलएलबी-3 19 सितम्बर को भारत सहित दुनियाभर में रिलीज होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button