गाजियाबाद
जलभराव से परेशान 2 नंबर रोड के लोग, जिम्मेदार बने अनजान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। बलराम नगर से 2 नंबर की तरफ जाने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। जबकि अन्य जगहों से पानी निकल गया है, इस मार्ग पर आज भी पानी जस का तस भरा हुआ है।
बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत
यह सड़क आर्य नगर, प्रेम नगर और नाईपुरा कॉलोनी को जोड़ती है। यहां से रोज़ाना कामकाज और पढ़ाई के लिए सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाते और लौटते समय पानी से होकर निकलना मजबूरी बन गयी है कालोनी वासी के लिए टुटे मार्ग व “पानी में से होकर निकलना मानो किला जीतने जैसा है, कई बार बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुँच पाते।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि उदासीन
निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका क्षेत्र के संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या से वाकिफ होने के बावजूद अनजान बने हुए हैं। “अधिकारी सब जानते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनप्रतिनिधि भी चुप बैठे हुए है जैसे उनके क्षेत्र में कोई समस्या ही ना हो।
जिलाधिकारी से लगाई गुहार
कॉलोनीवासी अली खान, शमशाद, रवि चौधरी, शिवम शर्मा और राकेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी से क्षेत्र का दौरा कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।



