अमरोहा

अमरोहा में सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत

हिंदू संगठन के नेता की ट्राली से हुआ हादसा, नशे में चालक ने कुचला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय सेल्समैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला मायापुरी के सुनारों वाले मोहल्ले निवासी आकाश वर्मा के रूप में हुई है। मंगलवार रात खादगुजर रोड पर गांव शाहबाजपुर माफी के पास यह हादसा हुआ। परिजनों का आरोप है कि हादसा एक मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्राली से हुआ। उनका कहना है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। ट्राली एक हिंदू संगठन के जिला स्तरीय नेता की बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गजरौला थाने पहुंचे। उन्होंने मांग की कि मामला अज्ञात के खिलाफ नहीं, बल्कि ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दर्ज किया जाए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button