गोड्डा

संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त  अंजली यादव की अध्यक्षता में  ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में PM-JANMAN, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अबुआ आवास योजना में लाभुको के द्वारा क़िस्त की राशि प्राप्त कर आवास निर्माण कार्य में रुचि नहीं ले रहे लाभुको को चिन्हित कर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने  हेतु निदेशित किया गया। उनके द्वारा मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में कम से कम 5 योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने, मनरेगा संचालित योजनाओं का नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य के साथ ही उसमें तेजी लाने एवं जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मनरेगा में पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा कूप संवर्धन, पोषण वाटिका, मानव दिवस, वर्क कंपलीशन, बिरसा हरित ग्राम योजना, आंगनबाड़ी निर्माण केंद्र, वीर शहीद फोटो हो खेल विकास, सोशल ऑडिट, आधार बेस पेमेंट सिस्टम, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, एरिया ऑफिसर एप, भौतिक/वित्तीय प्रगति पर विशेष चर्चा करते हुए समय पर सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने हेतु निदेशित  किया गया। बैठक के दौरान  उप विकास आयुक्त ने MGNREGA के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति में लक्ष्य के विरुद्ध कम प्रदर्शन करने वाले प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पर अप्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कम प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को  कार्य की प्रगति में सुधार करने और क्रियान्वित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला योजना पदाधिकारी  फैजान सरवर  सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक PMAY-G, बीपीओ, जेई, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व ग्रामीण विकास विभाग के कर्मीगण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button