बरेली

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली टीम का सराहनीय कार्य

प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता वर्मा  50,000/- रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार  किया गया.                             

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेन्स की नीति को अपनाते हुए, पुलिस महानिदेशक  पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल, बरेली के सदस्य ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने टीम के अन्य सदस्यगण के साथ अभियुक्ता श्रीमती सरिता वर्मा प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय म्यूडी खुर्द विकास क्षेत्र बिथरीचैनपुर थाना भुता जनपद बरेली को उत्कोच के रूप में रूपये 50,000/- लेते हुए घटनास्थल प्राथमिक विद्यालय म्यूडी खुर्द से समय 12.15 बजे रंगे हाथ पकड़ी गयीं ।
शिकायतकर्ता  राजकुमार पुत्र स्वo उदयराम निवासी राजानगर कालोनी पीलीभीत बाईपास रोड थाना बारादरी जनपद बरेली के द्वारा प्राथमिक विद्यालय म्यूडी खुर्द में कराये गये निर्माण कार्य में अवैध रूप से कमीशन (रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिस पर शिकायकर्ता
उपरोक्त द्वारा 50,000/- रूपये की रिश्वत अभियुक्ता श्रीमती सरिता वर्मा प्रधानाध्यापिका के द्वारा मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, से की गयी। शिकायत का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम द्वारा नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए श्रीमती सरिता वर्मा प्रधानाध्यापिका उपरोक्त को उत्कोच की रकम रूपये 50,000/- (पचास हजार रूपये) को लेते हुए रंगे हाथ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button