गाजियाबाद
गुलाब वाटिका कॉलोनी में सबमर्सिबल को लेकर विवाद, दोनों पक्ष चौकी पहुंचे
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 41, गुलाब वाटिका कॉलोनी गली नंबर 1 में कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सबमर्सिबल लगवाने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षो में विवाद खड़ा हो गया।
जानकारी के अनुसार कॉलोनी में निवास करने वाले अशोक गिरी और रामकुमार वर्मा अपने घर के सामने मुख्य मार्ग में सबमर्सिबल लगवा रहे थे। इस दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कॉलोनी के बीच रास्ते में सबमर्सिबल न लगाकर साइड में लगवाया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आरोप है कि विरोध करने पर संबंधित लोगों ने दबंगई दिखाते हुए पुलिस प्रशासन का नाम लेकर धमकाना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर मामला गुलाब वाटिका चौकी पहुंचा, जहां समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष मौजूद थे।
स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया है कि जब सार्वजनिक रास्तों पर सबमर्सिबल लगाना नियमों के विरुद्ध है तो नगर पालिका परिषद इस पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं दिखाई गई तो अन्य लोग भी कॉलोनी की गलियों और मुख्य मार्गों पर सबमर्सिबल लगाने लगेंगे, जिससे आवागमन प्रभावित होगा।
लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए और कॉलोनियों के सार्वजनिक रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


