मथुरा

हेमा मालिनी ने बाढ़ पीड़ितों को खाना परोसा,बच्चे को गोद में लेकर दुलारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंची है। सांसद हेमा मालिनी ने  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बने राहत कैंपों का निरीक्षण किया। और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना है। इस दौरान वहां रह रहीं महिलाओं के बच्चों को गोद में उठाकर दुलारती भी नजर आईं हैं। बता दें सांसद हेमा मालिनी ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों को अपने हाथ से खाना भी परोसा है। इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए योगी सरकार के काम की जमकर तारीफ की है।उन्होंने कहा कि यह जो हो रहा है अच्छा नहीं हो रहा है बेचारे लोगों को अपना घर छोड़कर यहां रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, यहां पर आए लोगों के लिए अधिकारियों, प्रशासन और खासतौर पर डीएम के द्वारा बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं जो तारीफ के योग्य हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी 12-13 शिविर और हैं उधर भी जाकर हम हालातों का जायजा लेंगे। बता दें हेमा मालिनी ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद की वहीं वह लोगों को खाना बांटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने मथुरा में बने अन्य शिविरों का भी निरिक्षण किया है और कैंपों में रह रही महिलाओं के बच्चों को भी प्यार किया है। आगरा से आए बाढ़ पीड़ितों के लिए मथुरा के वृंदावन में विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जहां प्रशासन और स्थानीय संगठनों ने मिलकर बेहतरीन व्यवस्था की. माननीय सांसद, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की जा रही है। कैंप में शरणार्थियों के आराम के लिए अलग-अलग टेंट लगाए गए हैं, भोजन पकाने के लिए रसोई की व्यवस्था है और भोजन परोसने के लिए भी अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके साथ आए पशुओं, गाय और बकरियों, की देखभाल के लिए भी प्रबंध किया गया है। पशु चिकित्सक भी मौके पर मौजूद हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button