अमरोहा

अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीए का बुलडोजर

अमरोहा के मंदिर के पास की कार्रवाई, बिना मानचित्र के बन रही थी कॉलोनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने गुरुवार को अमरोहा के गजरौला शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। मां ललिता देवी मंदिर के पास बन रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।एमडीए के अधिकारी योगेश कुमार गुप्ता सुरक्षा गार्डों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह प्लाटिंग एक पूर्व सभासद की थी।कॉलोनी का मानचित्र प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया था। योगेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने अन्य कालोनाइजर को चेतावनी दी कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र पास कराए कोई भी कॉलोनी नहीं बनने दी जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एमडीए की इस कार्रवाई से अन्य कालोनाइजर में हड़कंप मच गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button