गाजियाबाद

दिल्ली–शामली के बीच चलेगी नई MEMU ट्रेन

रेलवे बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल, जल्द होगी शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद। दिल्ली और शामली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने दोनों शहरों के बीच नई MEMU पैसेंजर सेवाओं की स्वीकृति दे दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा 8 सितंबर को जारी आदेश में चार ट्रेनों के संचालन की समय सारणी भी घोषित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, दो MEMU ट्रेनें दिल्ली शाहदरा से शामली के बीच तथा दो शामली से दिल्ली शाहदरा के बीच चलाई जाएंगी। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन प्रातःकालीन समय में जबकि दूसरी जोड़ी शाम को संचालित होगी
ट्रेन समय सारणी
64033 दिल्ली–शामली MEMU सुबह 10:00 बजे दिल्ली शाहदरा से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे शामली पहुँचेगी।
64034 शामली–दिल्ली MEMU सुबह 7:00 बजे शामली से चलेगी और 9:30 बजे दिल्ली पहुँचेगी।
64035 दिल्ली–शामली MEMU शाम 4:25 बजे दिल्ली शाहदरा से रवाना होकर रात 7:00 बजे शामली पहुँचेगी।
64036 शामली–दिल्ली MEMU दोपहर 1:10 बजे शामली से चलेगी और 3:30 बजे दिल्ली पहुँचेगी।
इन ट्रेनों का ठहराव गोकुलपुर साबोली हॉल्ट, नॉली, खेकडा, बागपत रोड, बड़ौत, कासिमपुर खेरी और कांधला सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
उद्घाटन सेवा विशेष होगी
रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम के हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि यदि आवश्यक हुआ तो उद्घाटन सेवा विशेष रूप से चलाई जाएगी और इसके बाद नियमित सेवाएँ शुरू कर दी जाएंगी। अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई MEMU सेवा शुरू होने से दिल्ली से शामली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button