ललितपुर

 नेत्रदान से जिससे जुडऩे में मिलती आत्मिक शान्ति : डा.गोस्वामी

सक्षम ने नेत्र जागरूकता अभियान का किया शुभारम्भ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल सक्षम ने नेत्र जागरूकता अभियान का शुभारम्भ करते हुए नेत्रदान को महादान बताया। प्रान्तीय सचिव डा.सुरेन्द्र विक्रम गोस्वामी ने कहा कि नेत्रदान महान है जिससे जुडने पर आत्मिक शान्ति मिलती है। नेत्रदान में जब हम दो व्यक्तियों को नेत्र ज्योति प्रदान कर भागीरथी पुण्य का अर्जन कर सकते हैं। कहा कि सक्षम नेत्रदान का अभियान समाज के हर वर्ग में कर अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के अभियान से जोड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य कोषाधिकारी अटलराज भास्कर ने सक्षम के माध्यम से दिव्योगों को समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। महिला आयाम प्रमुख डा.मोनिका गोस्वामी ने समाज में जागरूकता के लिए हर वर्ग से सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम जिलाध्यक्ष अक्षय अलया ने की, जबकि संचालन मंत्री अजय जैन साइकिल ने किया। प्रान्त सचिव ने दिव्यांगों को रोजगार के माध्यम से लाभान्वित किए जाने हेतु गठित रोजगार आयाम में वीणा जैन को प्रमुख का दायित्व सौपा। इस दौरान डा.तेजस्व, गोविन्द व्यास, मनोज जैन, मनविन्दर कौर, देवेन्द्र कुशवाहा, खेतसिंह, रवीन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन सोनू, विवेक तिवारी, संजीव सौरया, धु्रव साहू आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button