अमरोहा

मतदेय स्थलों संबंध में सुझाव और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं राजनीति दल ,डीएम अमरोहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा l बरेली मुरादाबाद खंड/ शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदेय स्थलों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई l जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलो एवं एसडीएम से विचार विमर्श करने के निर्देश दिए गए l जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली- मुरादाबाद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संबंध में कोई सुझाव हो तो जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं l सुझाव के साथ यदि कोई आपत्ति हो तो उसको भी दर्ज करा सकते हैं l इस दौरान एडीएम वित एवं राजस्व गरिमा सिंह, एसडीएम नौगांवा सादात सुनीता, एसडीएम मंडी धनोरा, विभा श्रीवास्तव, एसडीएम अमरोहा शशिभूषण पाठक, डिप्टी कलेक्टर ब्रजपाल सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी- कर्मचारी एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button