बरेली
रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मौजूद रहे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : नवगठित संस्था के सदस्यों ने बताया बरेली परिक्षेत्र के सभी आसपास के शहरों कस्बों जैसे पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, आंवला, बहेड़ी, फरीदपुर, फतेहगंज, मीरगंज, मिलक, बिलासपुर आदि सीमेंट व्यवसायियों ने व्यापारिक समस्याओं के समाधान और आपसी सामंजस्य के लिए रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन का गठन किया है। इस संस्था के संरक्षक हमारे सम्मानित कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी हैं, जो न केवल एक अनुभवी सीमेंट व्यवसाई हैं, बल्कि व्यापारी हितों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बैठक में बड़ी समस्या के रूप में मुद्दा उठाया गया कि वर्षों से कुछ फुटकर व्यवसाई बड़े होलसेलर्स से माल उधार लेने के बाद उसको छोटी छोड़ी राशियों में बाद में महीनों में पेमेंट करते है जबकि अब सीमेंट कंपनियों के एक्सेस प्रोडक्शन और कंपटीशन के इस दौर में, धंधे का मार्जन बहुत ही सूक्ष्म रह गया है। इसमें सबसे गलत बात अब यह हो रही है कुछ छोटे व्यापारी अब कई बड़े होलसेलर्स से माल लेकर उनका पैसा दबा कर बैठ जा रहे है। जिसके कारण प्रति वर्ष व्यापार में मोटा नुकसान हो रहा था जिसके चलते यह व्यवसाय समाप्ति की तरफ जा रहा था, उधर GST, ट्रांसपोर्ट और लेबर से रिलेटेड समस्याएं धंधे को और भी कमजोर कर रही थी। अतः अब जनपद व आसपास के व्यवसायियों ने कई महीनों की कड़ी मेहनत से इस एसोसिएशन का गठन किया है। जिनमें आगामी भविष्य में आप सभी पत्रकार बंधुओं और पुलिस प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संरक्षक कैंट विधायक सजीव अग्रवाल जी ने भी कहा कि में जब से बरेली आया हूं तभी से सीमेंट व्यापार से जुड़ा अतः में यहां संरक्षक ही नहीं हूं में इसको अपनी ही संस्था मानता हूं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह , सचिव विकास खंडेलवाल , कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल , एडमिन आशु अग्रवाल , उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल , अवधेश अग्रवाल , मोहित मित्तल , अर्पित गोयल , मुकेश खंडेलवाल , पंकज खंडेलवाल, मनमीत सिंह , रोहित अग्रवाल , हर्षित गर्ग जी, राजू मौर्य, आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।




