बाराबंकी
त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी ने किया फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। नवरात्रि व दशहरा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सफदरगंज पुलिस ने वृहस्पतिवार की शाम को पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया, उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल, चौकी प्रभारी अजहर खान, रणविजय सिंह आरक्षी, हरिकांत ,अंबल सिंह, राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने रसौली चौराहा से रसौलीबाजार, कटरा मोहल्ला मे रूट मार्च कर शांति का संदेश दिया। रूट मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर रूट मार्च निकाला गया है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। दुर्गा पूजा के साथ -साथ दशहरा व दो अक्टूबर का भी पर्व है। दुर्गा विसर्जन में डीजे पर अश्लील गाना न बजायें। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि डीजे संचालकों की लिस्ट बनायी गयी है नियमों का उलंघन करने वालो पर कार्रवाई की जायेगी।



