
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। क्रीडा भारती बरेली, कुमार सुरेंद्र सिंह फाऊंडेशन के साथ मिलकर बरेली के इतिहास में पहली बार रू.1010111 (रुपए दस लाख दस हजार एक सौ ग्यारह) प्राइज मनी का एक वृहद शतरंज का टूर्नामेंट ‘ 12 से 14 अक्टूबर तक संजय अग्रवाल मेमोरियल आल इंडिया ओपन बिलो 1700 क्लासिकल चैस टूर्नामेंट’’ का आयोजन कर रही है।
यह जानकारी क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है। विज्ञप्ति में बताया गया जी की यह टूर्नामेंट बरेली के स्पर्श लोन खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है । इसमें केवल फिडे रेटिंग 1700 से नीचे वाले खिलाड़ी ही खेलेंगे या फिर अनरेटेड खिलाड़ी खेलेंगे। इस टूर्नामेंट में कोई भी खिलाड़ी प्राइज प्राप्त कर सकता है। उन्हें अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मंच मिलेगा। इस टूर्नामेंट में लगभग 100 से ऊपर प्राइस दिए जा रहे हैं, साथ ही सभी खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क आवास और निःशुल्क नाश्ता, लंच, चाय आदि की उत्कृष्ट व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों के लिए अलग से विशेष ट्राफियां दी जाएगी। लेकिन स्कूल को ट्राॅफी तभी दी जाएगी जब वह अपने स्कूल के खिलाड़ियों को अपने लेटर पैड पर भेजेगा। स्कूल के लेटर पैड पर खिलाड़ियों को भेजने पर प्रत्येक खिलाड़ी की एंट्री फीस से रू.500 का डिस्काउंट 30 सितंबर तक दिया जाएगा। 30 सितंबर के बाद पूरी फीस ली जाएगी। क्रीड़ा भर्ती के डाॅ. शिव राम शर्मा, अनूप कुमार जितेंद्र से संपर्क करें।



