अमेठी में अधिवक्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
भाजपा नेता महेश सोनी ने चलाया अभियान विदेशी भगाओ स्वदेशी अपनाओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के स्वदेशी जागरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमेठी तहसील में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता महेश सोनी ने किया।
कार्यक्रम में महेश सोनी ने अधिवक्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति स्वदेशी में निहित है। विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता से देश की आत्मनिर्भरता प्रभावित होती है। सोनी ने नागरिकों से विदेशी सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
तहसील परिसर में उपस्थित अधिवक्ताओं ने अभियान का समर्थन करते हुए बैनर पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने इस पहल को समाज और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में अजय तिवारी, सदाशिव पाण्डेय, गिरजा शंकर शुक्ल और रवि सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

