शामली
एंटी रोमियो महिला पुलिसकर्मी ने चलाया जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। एंटी रोमियो महिला पुलिसकर्मी के द्वारा कस्बे के स्कूल-कॉलेज के बाहर जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को समाज में बढ़ती छेड़छाड़, उत्पीड़न और मनमानी हरकतों से बचने के उपाय बताए गए। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मी मिथिलेश के द्वारा छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी अनुचित घटना के सामने आने पर चुप्पी नहीं साधनी चाहिए बल्कि सही समय पर पुलिस से संपर्क करना चाहिए। विशेष रूप से सभी छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके: महिला हेल्पलाइन 1090, राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा नंबर 112, महिला सुरक्षा हेतु विशेष हेल्पलाइन 181 तथा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर की जानकारी दी गई।महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि इन नंबरों पर शिकायत करने से पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। साथ ही छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के आसान उपाय भी समझाए गए और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे मनचलों से सावधान रहें तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग बनें। उन्होंने कहा सुरक्षा आपका अधिकार है,चुप न रहें, तुरंत सूचना दें।कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लिया और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस टीम ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।


