शामली

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। शामली पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित, वारंटी और एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की गिरफ्ताअभियान के तहत थाना कैराना, झिंझाना और कोतवाली शामली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल पुत्र कालूराम सैनी, सुनील पुत्र श्रीपाल सिंह, नीरज पुत्र लोटन, शब्बीरा पुत्र इस्माइल, ओमपाल पुत्र जबर सिंह, शाहरूख पुत्र जरीफ, राजेन्द्र शर्मा पुत्र पूरणचन्द शर्मा, रोहित पुत्र राजाराम, सोनू मलिक पुत्र शौराज सिंह और सचिन पुत्र प्रेम सिंह शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी जारहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button